5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविवार सुबह अहिंसा सर्किल पर शहरवासी बनेंगे हमराह, हमारे साथ आएं और दिखाएं हुनर

राजस्थान पत्रिका का हैल्दी सिरोही की परिकल्पना को लेकर आयोजन,
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. ताजगी भरी और तनाव मुक्त सुबह इंतजार कर रही है जब शहरवासी बनेंगे हमराह। अहिंसा सर्किल पर रविवार सुबह छह से आठ बजे तक होने वाले कार्यक्रम में हुनर दिखाने के साथ हैल्दी सिरोही की परिकल्पना को भी साकार रूप मिलेगा। सभी को स्वस्थ रहने के लिए मॉर्निंग वॉक के साथ गतिविधियों में शामिल करने के लिए हमराह में कई कार्यक्रम होंगे। इसमें भागीदारी करने वाले शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, पिण्डवाड़ा के डांसर मैडी व सन्नी परमार सहित कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। राजस्थान पत्रिका के इस आयोजन में लोगों को मिलेगा गीत, संगीत, डांस, मस्ती, योग, खेल और बहुत कुछ। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी रहेंगे आम जनता और छात्र-छात्राएं।
कार्यक्रम में कुमार नाइट्स के सौजन्य से गायक पेंटर अजय का सहयोग रहेगा। इसमें डांस, गायन, रंगोली, रस्साकसी, स्केटिंग, ड्राइंग, स्केचिंग, बैडमिंटन आदि होंगे। खेल सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी। कार्यक्रम निशुल्क रहेगा। हुनरमंद प्रतिभागी इसके लिए शनिवार शाम तक बग्गीखाना के आगे स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय में नाम लिखवा सकते हैं।