15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: शादी के 20 साल बाद 3 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम, पंचायत ने सुलझाया मामला, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के सिरोही जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 40 साल की महिला फांसी के फंदे पर लटक गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan police

फाइल फोटो: पत्रिका

सिरोही । आबूरोड स्थित सदर थाना क्षेत्र के चंडेला में एक 40 की महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे परिवार पर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बाद 3 बच्चे बिना मां के हो गए। पति के लिए अलग मुसीबत खड़ी हो गई। फिलहाल, पंचायत की मदद से मामला सुलझा लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

दरअसल, चंडेला इलाके में सूकली नाम की महिला अचानक फांसी के फंदे पर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की देर शाम इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर गिरवर चौकी प्रभारी कैलाशचन्द अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना मायके पक्ष को दी।

यह वीडियो भी देखें :

पंचायत में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता

सूचना मिलते ही रात को ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच एक पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बच्चों के सिर हटा मां का साया

महिला की शादी 20 साल पहले चंडेला निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। पति मजदूरी का काम करता है। महिला की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया हट गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : वित्तीय योजनाओं के क्रियान्वयन में ‘राजसमंद’ पूरे राजस्थान में टॉप पर, जयपुर दो नंबर पर, देखें अपने जिले का हाल