4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO मतदान जागरूकता को लेकर निकाली रैली

सिरोही.आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बज के प्रधानाचार्य बलवीरसिंह के नेतृत्व में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई।
2 min read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सिरोही.आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बज के प्रधानाचार्य बलवीरसिंह के नेतृत्व में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। किरण कुमार ने साइकिल पर माइक लगा मतदान की अपील की। रैली भीलवास, पुरोहितवास, रेबारीवास, राजपूतवास, जैनवास, कुम्हारवास, मेघवालवास, हनुमान चौक, बस स्टैण्ड चौराहा होते हुए पुन: स्कूल परिसर पहुंची। विद्यार्थियों ने पीले चावल बांटकर मतदान की अपील की। इस दौरान सुरेशचन्द्र, मोफतलाल चौहान, ईश्वरसिंह, मीना, बीएलओ अनोपसिंह, अनाराम, भरत कुमार, नैमीचंद मौजूद थे।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बारेवड़ा में बीएलओ वीराराम की अध्यक्षता में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा सातवीं के पूरण कुमार ने ग्रीन मुनिया का चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वीणा राठौड़, दिनेश परमार आदि मौजूद थे।

पोसालिया में तीसरे दिन मिलेगी जलापूर्ति
पोसालिया. गांव में अब तीन दिन के अंतराल से जलापूर्ति की जाएगी। सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शिवगंज अधीनस्थ पोसालिया में 72 घण्टे के अन्तराल पर विभागीय पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। पूर्व में 48 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति की जाती थी।

हैण्डपम्प ठीक करवाने की मांग
पोसालिया. ग्रामीणों ने राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के पीछे खराब पड़े हैण्डपम्प को ठीक कराने की मांग की है। स्कूल के पीछे स्थित गली व रावों के वास में हनुमान मंदिर के सामने स्थित हैण्डपम्प लम्बे समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बांध के जल बंटवारे को लेकर चर्चा
पोसालिया. समीपवर्ती पंचदेवल में पोसालिया परिक्षेत्र के किसानों की जवाई बांध परियोजना के जल बंटवारे की मांग को लेकर बैठक रविवार को हुई। जानकारी के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र के सिरोही, जालोर पाली जिले के पेयजल व सिंचाई सुमेरपुर, पाली व सोजत तहसील क्षेत्र के गांवों में हो रही है। सिरोही जिले में जवाई बांध से नहीं तो पेयजल व सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है। सिरोही, जालोर, पाली जिलों के सुकड़ी नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के किसानों द्वारा जवाई बान्ध के पानी बंटवारे की मांग को लेकर 21 अप्रेल को पोसालिया में पंचायत बुलाने का निर्णया किया गया।