4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढें यह समाचार… क्यों नकारा बनी किंवरली पुलिस चौकी भवन

असामाजिक तत्वों का अड्डा, अतिक्रमण मंडराता घतरा - किंवरली में हाइवे के किनारे बनी चौकी लम्बे समय से पड़ी अनुपयोगी
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. आबूरोड-सरूपगंज फोरलेन पर किंवरली में लम्बे समय से सदर पुलिस थाने की चौकी नाकारा पड़ी है। किंवरली समेत आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व पूर्व में हाइवे नहीं होने पर सुनसान इलाका होने से लूट डकैती चोरी जैसी वारदातों पर रोकथाम के उद्देश्य से यहां चौकी के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते चौकी को बंद कर दिया गया। अब नाकारा पड़ा ये चौकी का भवन असामाजिक तत्वों के लिए पनाह घर बना हुआ है।
जानकारी केअनुसार ग्राम किंवरली में फोरलेन के पास खसरा संख्या २९/३ पर वर्ष-२००८ में राजस्थान सरकार पुलिस विभाग के नाम तीन बीघा भूमि चौकी के लिए तीस वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा भूमि के कुछ भाग पर भवन बनाकर चौकी संचालित की गई, लेकिन कुछ वर्ष बाद ही चौकी बंद कर दी गई। किंवरली समेत आसपास के गांवों में शांति व्यवस्था के लिए अक्सर चौकी बनाने व नियमित गश्त की मांग उठती रहती है। कोईघटना होने पर थाने से पुलिसकर्मियों को पहुंचने में भी समय लग जाता है।
शाम को असामाजिक तत्वों की आवाजाही
दिन में तो भवन सुनसान पड़ा रहता है, लेकिन रात्रि के समय यहां एकांत होने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन खाली पड़ा होने से समाजकंटक यहां बैठकर शराब पीते है और जुआ भी खेलते हैं। इससे शाम के समय लोगों का आवाजाही करना भी मुश्किल हो जाता है।
चारदीवारी के अभाव में अतिक्रमणकी आशंका
भवन के साथ ही करीब तीन बीघा भूमि पुलिस प्रशासन के नाम दर्ज है, लेकिन चारदीवारी के अभाव में भूमि पर अतिक्रमण का खतरा मंडराता रहता है। पूर्व में भी चौकी की भूमि पर कुछ अतिक्रमियों ने कब्जा कर लिया था, जिसे बाद में प्रशासन द्वारा हटवाया गया था।
इन्होंने बताया ...
हाइवे बनने के बाद व पुल के नीचे होने के कारण भूमि काम नहीं आ सकती है। चौकी के लिएअन्यत्र भूमि आवंटित करवाने के लिएप्रस्ताव बनाया जाएगा।
- अनिल बिश्नोई, थानाधिकारी, सदर थाना आबूरोड