4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: नियम बदले तो बढ़ेेगा आय का सुरूर

-शराब ठेके के 9 फरवरी से भरे जाऐगें आवेदन
2 min read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

आबूरोड. राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष आबकारी नीति में संशोधन कर शराब विक्रेताओं को लुभाने के साथ कमाई बढ़ाने का भी इंतजाम किया गया है। इससे आवेदनों की संख्या भी बढ़ेगी तो आवेदकों को राहत भी मिलेगी। जिला आबकारी विभाग को पीछले साल अकेले सिरोही जिले में ही १८ हजार आवेदन आवेदनों से ३१ करोड़ रुपए की आय हुई थी। इस वर्ष आवेदन शुल्क से होने वाली आय का आंकड़ा करीब ४५ करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिले में कुल १३२ समूह में १५४ दुकानों के लिए 9 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी तथा पांच मार्च को लॉटरी से फैसला होगा।
जिले में इतनी है शराब की दुकानें
जिले में 13२ समूहों में 1५४ शराब की दुकानें है। इनमें समूह कुछ दुकानें कम्पोजिट हैं। जिनमें अंग्रेजी व देसी दोनों तरह की शराब विक्रय की जाती है। शेष समूह में नॉन कम्पोजिट की दुकानें हैं। शहरी क्षेत्र की दुकानों में अब कमाई की गारंटी के आधार पर सस्ती अंग्रेजी शराब भी बेचने की योजना बनाई है, इससे पहले देसी शराब की दुकानों में सिर्फ देसी शराब ही बेची जाती थी।
यह जमा करना होगा शुल्क
कमाई बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से गारंटी राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, लेकिन गारंटी राशि के मुताबिक शराब उठाव में वृद्धि नहीं की गई है। बल्कि एक उदाहरण के तौर पर एक लाख की गारंटी पर एक पेटी की कमी की गई है। नए प्रावधानों के अनुसार अब दस लाख तक की निर्धारित गारंटी वाली अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के लिए आवेदन शुल्क 23 हजार रुपए जमा कराना होगा तथा दस लाख से अधिक गारंटी राशि वाली दुकानों के लिए आवेदन शुल्क 28 हजार रुपए जमा कराना होगा।
पहली बार किया ऐसा प्रावधान
इस वर्ष आवेदन शुल्क में आबकारी ड्यूटी 130 रुपए प्रति एलपीएल (लंदन प्रुफ लीटर) से बढ़ाकर 150 रुपए की गई है। इससे आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई। वहीं दूसरी ओर अवेदन शुल्क के साथ एक प्रतिशत अर्नेस्टमनी जमा कराने के प्रावधान को हटाकर अवेदकों को लुभाने का प्रयास किया गया है। इससे आवेदकों को अधिक आवेदन करने का मौका मिलेगा। हालांकि अर्नेस्ट मनी पहले जमा होती थी तो दुकान नहीं खुलने पर वापस मिल जाती थी, लेकिन अब जमा ही नहीं करना होगा तो इच्छुक आवेदकों के लिए राहत की बात है।
यहां इतनी दुकानें
आबकारी अधिकारी के अनुसार जिले के माउंट में पांच दुकानों के लिए २७ लाख, आबूरोड में ९ दुकानों के लिए १७ लाख, सिरोही में ६ दुकानों के लिए १७ लाख तथा शिवगंज में ३ दुकानों के लिए १५ लाख रुपए भरने होंगे। पैसे भरने के लिए ऑनलाइन, नेट बैकिंग, एटीएम तथा चालान के माध्यम से भरें जाऐगें। ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी जमा कराने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इससे विभाग की आय बढ़ेगी।
नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर
अर्नेस्टमनी जमा कराने व वापस निकलवाने के लिए चक्कर लगाने के झंझट से राहत मिलेगी। आवेदन 9 से 26 फरवरी रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा होंगे।
- मोहनराम पूनिया, जिला आबकारी अधिकारी।