4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: चार साल में ही उखड़ी एक करोड़ की सड़क

- कंटुम्बरा फली से तलहटी मार्ग
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए बनाई गई सड़कों के निर्माण के समय में गुणवत्ता जांच नहीं होने के कारण शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की कई ऐसी सड़क जो बनने के बाद ही बिखेरने लगती है। भद्रकाली मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एआर टू से कंटुम्बरा फली मार्ग के लिए १.४ करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर सड़क ाि निर्माण करवाया गया था, लेकिन वह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इन पर नहीं जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
२६ मार्च २०१४ को बनी थी सड़क
कंटुम्बरा फली मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कार्य समाप्ती का बोर्ड लगाया है, जिस पर यह तीन किलोमीटर की सड़क २६ मार्च २०१४ को बन गई थी तथा पांच साल के लिए इसकी रख रखाव की जिम्मेदारी निर्माणकर्ता की थी, हालांकि पांच साल मार्च में पूरे होंगे, लेकिन यह सड़क तो दिसम्बर माह में ही टूटी थी। लेकिन सड़क बनाने के बाद इस ओर झांका तक नहीं। ऐसे में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, और बड़ी बड़ी कंकरीट फैल गई है।
रात के समय दिक्कत
इस मार्ग से कई ग्रामीणों को आना जाना रहता है, ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़क से रात को अंधेरा होने के कारण वाहन फिसलने का अंदेशा बना रहता है। रात को अंधेरे अज्ञात वन्यजीव भी सामने आने पर सड़क पर पड़ी कंकरीट से बाइक चालक स्लिप हो सकता है।

माध्यमिक बोर्ड ने जारी की 8 वीं की नामावली
-गलती सुधारने के लिए दिया मौका
-जिले में १२१ केंद्रों पर होगह परीक्षा
आबूरोड. जिले में १४ मार्च से शुरु होने वाली प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा ( 8 वीं बोर्ड) में जिले के १७ हजार २८५ विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की नामावली जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से आठवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अपने नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम आदि में सुधारने के लिए एक मौका दिया है। इसके लिए बोर्ड ने स्कूल स्तर पर ही इस परीक्षा के लॉगइन और पासवर्ड का उपयोग कर नामावली का अवलोकन करने की व्यवस्था की गई। इसमें कोई भी गलती है तो उसे सुधारा भी जा सकेगा। नामावली में सुधार के लिए 7 फरवरी तक प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे। ये प्रस्ताव डाइट के माध्यम से ही पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएंए बीकानेर को भेजे जा सकेंगे।
तो नहीं होगा संशोधन
सहायक परीक्षा प्रभारी अर्जुनसिंह राठ़ौड ने बताया नियत समयावधि में गलती का सुधार के लिए डाइट को सूचना नहीं दी तो, इसके बाद संशोधन नहीं होगा।