6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : जेवरात व नगदी लौटाकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया इमानदारी का परिचय

माउंट आबू से आबूरोड आने वाली रोडवेज बस में सफर कर रही एक महिला यात्री के सोने के जेवरात व नगदी बस में खो जाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने सामान लौटाकर इमानदारी का परिचय दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. माउंट आबू से आबूरोड आने वाली रोडवेज बस में सफर कर रही एक महिला यात्री के सोने के जेवरात व नगदी बस में खो जाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने सामान लौटाकर इमानदारी का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार आबूरोड निवासी सोनिया टोपानी गुरुवार को माउंट आबू से आबूरोड आरजे २४ पीए २१६४ आबूरोड आगार की बस में सफर कर रही थी। इस दौरान रास्ते में कंडक्टर सीट के नीेचे महिला का पर्स गिर गया, जिसमें सोने की दो चूडिय़ां व करीब सत्रह हजार रुपएगिर गए। यात्री के पर्स देखने पर चालक मेहराज गुल व कंडक्टर विजय लखारा को अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने जेवरात व सोने के जेवरात टूल बॉक्स में रख दिए। वहीं महिला यात्री के जेवरात व नगदी नहीं मिलने पर परेशान होकर आबूरोड बस स्टैंड सपर्क किया। जिस पर कार्यशाला प्रबंधक संदीप कुमार, गार्ड कैलाश एन. घारू व प्रतापसिंह ने महिला को जेवरात व पैसे लौटाए।