
sirohi
पिण्डवाड़ा. लॉयन्स क्लब पिण्डवाड़ा की ओर से अजारी गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में इस साल का चौथा नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को आयोजित हुआ।
सचिव हनीष रावल ने बताया कि लायन एमजेएफ मंछाराम लोहार व लायन नरेश लोहार के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्लोबल आई हॉस्पिटल आबूरोड़ के चिकित्सों व टीम की ओर से 338 मरीजों की जांच की गई। 100 मरीजों को निशुल्क चश्में वितरित किए। इसमें 37 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। उनको आबूरोड ग्लोबल हॉस्पिटल भेजा गया।
क्बल अध्यक्ष लायन महेश दान चारणर ने सफल शिविर को लेकर भामाशाह व लायन पदाधिकारियों को आभारत जताया। चारण ने बताया कि अब तक 1100 मरीजों की जांच, 400 मरीजों को चश्मों व 160 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर पीडि़त मानव सेवा को राहत पहुंचाई है। इस दौरान कोषाध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, शिविर प्रभारी दिनेश रावल, डॉ. नूर मोहम्मद, वागेन्द्र रावल, बाबूलाल, राजेन्द्रसिंह, विष्णु गुप्ता, मंछाराम, डॉ. एसएल विश्नोई, भतरपाल बैंदा, समाजसेवी वीरेन्द्रसिंह, रोहित लोहार, बलवंत आदि मौजूद थे।
Published on:
21 Jan 2019 07:24 pm
