4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO साढ़े तीन किलो सोना, 60 किलो चांदी के आभूषण व साढ़े चार लाख नकद जब्त…कहां, कैसे, कब, इन सवालों के जवाब जानने के लिए खबर पर क्लिक करें…

- निजी बस में बीकानेर से अहमदाबाद जा रहा था युवक, सरूपगंज टोल प्लाजा पर फिर कार्रवाई में साढ़े चार लाख नकद भी जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सरूपगंज. स्थानीय पुलिस व स्पेशल टीम ने मंगलवार तड़के एक निजी ट्रॉवेल्स की बस से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद कर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कार्रवाई करीब चौदह घंटे तक चली। थाना प्रभारी ललित किशोर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी जय यादव के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उड़वारिया टोल प्लाजा के पास तड़के तीन बजे नाकाबंदी की गई। इस दौरान बीकानेर से अहमदाबाद जा रही निजी बस में जांच करने पर करीब साढ़े तीन किलो सोने के आभूषण, 60 किलो चांदी के आभूषण व साढ़े चार लाख हजार रुपए नकद संदिग्ध मानते हुए जब्त कर वराड़ा (सिरोही) निवासी अनवर खां पुत्र आमुखां से पूछताछ शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला आंगडिय़ा (कोरियर) कारोबार से जोड़ा जा रहा है।

जीपीएस से निगरानी
सोने-चांदी के आभूषण व नकदी रखे बैग में जीपीएस लगा हुआ था। इससे रास्ते में निगरानी की जा रही थी। युवक दो बैग, चार बोरी, 6 पैकेट में सोना-चांदी के आभूषण व नकदी अहमदाबाद ले जा रहा था। 3 किलो 460 ग्राम सोने के आभूषण-बिस्किट, 59 किलो 798 ग्राम चांदी के आभूषण व 4 लाख 40 हजार 640 रुपए बरामद किए।

यह थे टीम में शामिल
थानाप्रभारी, हैड कांस्टेबल सुरेशदान, सुल्तानसिंह, हनुमान विश्नाई, बजरंगलाल आदि कार्रवाई में शामिल रहे।

पहले भी कार्रवाई
उदयपुर व सरूपगंज थाना पुलिस ने छह अक्टूबर को उडवारिया टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी के दौरान लग्जरी कार से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया थ। रुपए की बड़ी खेप दिल्ली से मेहसाणा (गुजरात) ले जा रहे थे। मामले में एटीएस उदयपुर व आयकर विभाग जोधपुर की टीम जांच कर रही है। यह रकम भी हवाला की होने का अंदेशा जताया जा रहा है।