
sirohi
आबूरोड. लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी हैं। अबकी बार जिले के 7 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 7 लाख २७ हजार ६४६ मतदाता को सूची में शामिल किया गया है। इसमें पुरुष तीन लाख ८१ हजार १०६ और महिला तीन लाख ४६ हजार ५४० हैं। पिछले वर्ष २०१४ लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार ७९ हजार १९१ मतदाता तीनों विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। आपको बता दे कि पिछले लोकसभा चुनावों में जिले ६ लाख ४८ हजार ४५५ मतदाताओं ने मतदान किए थे।
लोकसभा मतदात एक नजर
सबसे अधिक दो लाख ७३ हजार १७३ मतदाता सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसमें पुरुषों की संख्या १ लाख ४२ हजार ४४६ है। महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख ३० हजार 7२७ हैं। रेवदर में एक लाख ३२ हजार ९३० पुरुष एवं १ लाख १८ हजार ५८९ महिला मतदाता है। आबू-पिण्डवाड़ा जिले का इकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जहां पुरुष मतदाता की तुलना में महिला कम हैं। यहां एक लाख 5 हजार ७३० पुरुष व 9७ हजार २२४ महिला मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन होने के बाद भी नए मतदाता के नाम पूरक सूची में जोड़े जाएंगे। जो नामांकन तक जारी रहेंगे।
तीन महिने में सात हजार बढ़े
निर्वाचन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से नए मतदाता जोडऩे के अथक प्रयास के बाद मात्र तीन माह में ७ हजार ८९१ नए मतदाता जोड़े गए है। विधानसभा चुनावों में दिसम्बर माह में हुए विधानसभा चुनावों में ७ लाख १९ हजार ७५५ मतदाता थे, जिसमें से ३ लाख ४२ हजार ४५१ पुरूष तथा ३ लाख ४२ हजार ४५१ महिला मतदाता थी, जो मात्र करीब ९० दिनों में बढ़कर ७ लाख २७ हजार ६४६ तक आंकड़ा पहुंच गया है।
जोड़ों लोकसभा चुनाव.....
आज प्रकाशित होगी सूची
लोकसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को मतदाता सूची का प्रकशन होगा। इसके बाद भी मतदाताओं को नाम जोड़े जाएंगें।
आशाराम डूडी कार्यवाहक जिला कलक्टर सिरोही।
Updated on:
22 Feb 2019 10:19 am
Published on:
22 Feb 2019 10:19 am
