
कुल्हाड़ी-फावड़ा लेकर जुटे श्रमवीर, कालका तालाब को संवारा
सिरोही. हाथों में कुल्हाड़ी और फावड़ा थामकर जुटे श्रमवीरों ने कालका तालाब को संवारने के लिए खूब पसीना बहाया। किसी ने कचरा संग्रह कर निस्तारण किया तो किसी ने झाडिय़ों की कटाई की। मौका था रविवार को कालका तालाब में राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम का। शहर के विभिन्न संगठनों के सहयोग से कालका तालाब को संवारने के लिए शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया। वहीं जल संरक्षण और प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने की शपथ ली। हर किसी ने उत्साहित होकर श्रमदान में भागीदारी निभाई। लोगोंं ने करीब दो घंटे श्रमदान किया।
तालाब से कचरा, पॉलीथिन एकत्र कर व्यवस्थित निस्तारण किया। इसमें मातृशक्ति भी पीछे नहीं रही। लोगों ने जल संरक्षण को लेकर पत्रिका की मुहिम की सराहना की। इस मौके जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, समाजसेवी रघुभाईमाली, पूर्व उप सभापति प्रकाश प्रजापति, नेता प्रतिपक्ष ईश्वरसिंह डाबी समेत कईलोग मौजूद थे।
इनका सहयोग
पतंजलि योग समिति के भीकसिंह भाटी, साईंनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय त्रिवेदी, स्काउट-गाइड के रमेश कुमार बामणिया, लालाराम रावल, तगसिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार माली, कांतिलाल कुमावत, मीठालाल माली, प्रकाश माली, मोहनलाल माली, मांगूसिंह बावली, मगनलाल माली, चिराग, हिमांशु माली, कन्हैयालाल, कमलेश, सुरेश देवड़ा, शशांक परमार, आइदानराम, भीमाराम माली, रमेश पटेल, लालाराम देवासी, कीकाराम, दीपक प्रजापत, गणपतसिंह देवड़ा, जितेन्द्र एरन, विक्रमसिंह, निरंजन सिंह राठौड़, कैलाश जोशी, पीएफए के सचिव अमित दियोल, खुशवंत त्रिवेदी, पदमाराम मिस्त्री आदि मौजूद थे। नगर परिषद, वाट्सएप ग्रुप 'जल ही जीवन हैÓ, पूरी बाई पूनमाजी माली चेरिटेबल ट्रस्ट, माली वेलफेयर सोसायटी, महिला चेतना मंच की रतन बाफना, शशिकला मरडिया, रतन सोनी, सलमा, दरिया व अन्य संगठनों का सहयोग रहा।
जलस्रोतों को बचाने का संकल्प
तालाब में श्रमदान के बाद लोगों ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर और पूर्वजों का स्मरण करते हुए प्राचीन जलस्रोतों को बचाने व जल संरक्षण की शपथ ली। लोगों ने पानी को व्यर्थन बहाने, पौधरोपण करने, पेड़ बचाने व जल संरक्षण को लेकर दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प किया।
Published on:
02 Jun 2019 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
