6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारणेश्वर गांव में झूलती केबल से करंट लगने की आशंका

सारणेश्वर गांव में बिजली आपूर्ति की केबल झूल रही है। जिससे टूटने पर करंट लगने की आशंका सता रही है।
2 min read
Google source verification
sirohi

सारणेश्वर गांव में बिजली आपूर्ति की केबल झूल रही है।

सिरोही. सारणेश्वर गांव में बिजली आपूर्ति की केबल झूल रही है। जिससे टूटने पर करंट लगने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने डिस्कॉम कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं बिजली के खम्भे भी जंग लगने से क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है।वहीं केबल पर दिनभर बंदर उछलकूद करते हैं। जिससे केबल टूटने का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा माताजी मंदिर के बाहर व रावल समाज सभा भवन के पास काफी साल पुराने लोहे के खम्भेे खड़े हैं, जो जर्जर भी हो गए हैं। ऐसे में इन खम्भों के गिरने का भी डर सता रहा है।
बंद है रोडलाइट
गांव में सप्ताहभर से रोडलाइट भी बंद है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रोजाना सांप आते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शिकायत: जिले में 10 हजार फर्जी मतदाता!

सिरोही. कांग्रेस की ओर से प्रदेश में ५२ लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता होने का दावा करने के बाद जिले में भी करीब १० हजार ९३० फर्जी मतदाता सामने आए हैं। ये वे मतदाता है, जिनके एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज है। भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत कर चुकी कांग्रेस अब नाम हटाने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर भी निर्वाचन अधिकारियों को शिकायत दर्ज करावा रही है। इसके तहत सोमवार को विधि एवं मानवाधिकार, आईटीआई विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल को ज्ञापन देकर फर्जी नाम हटाने तथा मतदाता सूची में संशोधन की तिथि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जिले में भी अचानक मतदाता बढऩे से स्पष्ट होता है कि हजारों नाम गलत तरीके से जुड़ गए हैं। जबकि इसके विपरीत अनेक लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए हैं।
इस मौके जिलाध्यक्ष कुलदीप रावल, महेन्द्र चौहान, आनंद देव सुमन, प्रकाश प्रजापत, रतनलाल सूर्याल, विक्रमसिंह देवड़ा, भैरूपालसिंह बालावत, नारायणसिंह, रामलाल राठौड़, दीपक बोडाना, प्रकाश धवल, नितिन द्विवेदी, योगेश प्रजापत, निलेश रावल मौजूद थे।
यह है जिले की स्थिति
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद जिला कलक्टर को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र में स्वयं का नाम, रिश्तेदार का नाम, जेण्डर व आयु के आधार पर जांच की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डुप्लीकेट नाम आने वाले चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि संदिग्ध नामों को मतदाता सूची से हटाया जाए। जिले सिरोही विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या १४६ की निर्वाचक नामावली में ५ हजार ३९, आबू-पिण्डवाड़ा की भाग संख्या १४७ में २ हजार १२६ तथा आबूरोड रेवदर के १४८ में ३ हजार ७६५ जाली नाम है। जिनके पिता/पति, स्वयं तथा संबंधि का नाम समान, एक ही नम्बर के मतदाता पहचान पत्र, जेण्डर, उम्र इसके अलावा स्थानातंरण, विवाह होने के कारण अन्यत्र चले जाने वाले का नाम, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, ऐसे भी कइयों के नाम आज भी शामिल है।