5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरोध: ग्रामीण बोले- जीतने के बाद पहली बार मुंह दिखाया, दिखाए काले झण्डे

सांसद पटेल सेे नाराज मडिया के ग्रामीणों ने दिखाए काले झण्डे  
2 min read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सिरोही. सीएम की राजस्थान यात्रा से पूर्व संसदीय क्षेत्र में उप यात्रा निकाल रहे सांसद देवजी एम पटेल को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। सिरोही जिले के मडिया में गुरुवार को ग्रामीणों ने सांसद को काले झण्डे दिखाए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए सांसद व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।
दरअसल, मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा 30 अगस्त को सिरोही जिले में प्रस्तावित है। इससे पहले जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में सांसद देवजी पटेल की ओर से उप यात्रा निकाली जा रही है। जो गुरुवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र के हालीवाड़ा होते हुए मडिया पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए सांसद को काले झण्डे दिखाते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि सांसद ने जीतने के बाद पहली बार मुंह दिखाया है। जबकि, क्षेत्र में विकास कार्यों की उम्मीद को लेकर लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कोईसुध तक नहीं ली। हाल यह है कि गांव में पेयजल की सुविधा तक नहीं है। आरओ प्लांट भी नहीं लगाया गया। वहीं किसानों को फसल खराबा का मुआवजा भी नहीं दिया गया।

सांसद ने नहीं किया कॉल रिसीव
इधर, इस सम्बंध में पक्ष जानने के लिए सांसद देवजी पटेल को कॉल किए गए, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

...और धमकाते हुए झण्डे छीन लिए
ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने प्रदर्शनकारियों से काले झण्डे छीन लिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया और झण्डे छीनकर अपने साथ ले गए।

विकास कार्य नहीं करवाए
&गांव में विकास कार्यों की उम्मीद के साथ भाजपा को समर्थन दिया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद सांसद कभी इस क्षेत्र में नहीं आए और ना ही गांव में कोई विकास कार्यकरवाए। ऐसे में मजबूरन काले झण्डे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा।
-भूराराम लौहार, ग्रामीण

समझाइश की थी
&कुछ ग्रामीण विरोध जता रहे थे। उनसे समझाइश का प्रयास किया था। झण्डे छीनने व धमकाने का आरोप निराधार है।
-गणपतसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सिरोही