5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सालय से युवक का अपहरण, मारपीट कर मांडवा रोड पर पटका

-एक्सरे कराने कतार में खड़ा था पीडि़त
2 min read
Google source verification
sirohi hospital

sirohi hospital

सिरोही. सामान्य चिकित्सालय में गुरुवार को एक्सरे कक्ष के बाहर कतार में खड़े एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद मारपीट कर मांडवा रोड पर पटक कर फरार हो गए।
सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सालय के सीसीटीवी फुटैज खंगाले। जिसमें पीडि़त युवक को पकड़कर ले जाने वाले दो संदिग्धों के फुटैज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जावाल निवासी प्रताप पुत्र राजाराम मेघवाल सामान्य चिकित्सालय में एक्सरे कक्ष के बाहर कतार में खड़ा होकर बारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान कुछ बदमाश उसे पकड़कर बाहर ले गए। वहीं मारपीट कर मांडवा रोड पर पटक कर फरार हो गए।

युवती से छेड़छाड़ का शक
पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि एक्सरे की कतार में खड़ी एक युवती से छेड़छाड़ करने के शक के आधार पर युवती के परिजनों ने फोन कर बदमाशों को बुला लिया। जिस पर बदमाश युवक का अपहरण कर ले गए और मारपीट कर छोड़ दिया।

दुपहिया वाहन पर ले गए
बदमाश पीडि़त को पकड़ कर दुपहिया वाहन पर बैठाकर सूनसान इलाके में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई।

सीसीटीवी फुटैज खंगाले
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही चिकित्सालय में सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले हैं। जिसके आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
सामान्य चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की ओर से चौकी भी स्थापित की हुईहै। जिसमें उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की नफरी भी तैनात है। लेकिन इस घटना से चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।

इनका कहना है...
आरोपितों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। प्रारम्भिक तौर पर किसी युवती से छेड़छाड़ के शक पर अपहरण की बात सामने आईहै। पुलिस की ओर से हर पहलू को ध्यान में रखते जांच की जा रही है।
-आनंद कुमार, थाना प्रभारी, कोतवाली सिरोही