5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की एक्सक्लूसिव खबर: एलडीसी परीक्षा में एवजी महिला परीक्षार्थी को पकड़ा

57 प्रतिशत रही उपस्थित  
2 min read
Google source verification
 LDC exam sirohi

LDC exam sirohi

सिरोही. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केन्द्र पर उडऩ दस्ता ने एवजी महिला परीक्षार्थी को पकड़ा। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फर्जी महिला परीक्षार्थी को हिरासत में लिया।
डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया कि अजित विद्या मंदिर के केन्द्राधीक्षक रोहित जानी ने रिपोर्ट दी कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के परिचय पत्र एवं फोटो से मिलान किया जा रहा था। जिसमें सांकड़ जिला जालोर निवासी समेता कुमारी पुत्री भगवानाराम बिश्नोईके स्थान पर परीक्षा दे रही युवती पर संदेह हुआ। जिस पर गहनता से दस्तावेज की पड़ताल व पूछताछ की गई। जिसमें समेता कुमारी के स्थान पर ईटादा (झाब) जिला जालोर निवासी सणगारी पुत्री जालाराम बिश्नोई की ओर से परीक्षा देना सामने आया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने एवजी महिला परीक्षार्थीसणगारी को हिरासत में ले लिया। वहीं केन्द्राधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

57 प्रतिशत रही उपस्थित
एलडीसी भर्ती परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर शहर में दिनभर चहल-पहल रही। प्रथम पारी में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2298 उपस्थित रहे। दूसरी पारी दोपहर दो बजे शुरू हुई। इसमें से 2284 उपस्थित रहे।

मंत्री को बताई समस्याएं, मिला आश्वासन
सिरोही. शहर के वार्ड एक के लोगों ने गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को मूलभूत आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत करवा उनके समाधान की मांग की। लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आदर्श नगर लिंक रोड स्थित रुपाली नगर, शंकरपुरी एवं राधिका कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी, नाली की सफाई सुविधा नहीं है। लोगों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल में यहां कुछ काम नहीं हुआ जबकि कॉलोनियों को विकसित हुए करीब 15 वर्ष हो गए। महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद पर अकर्मण्यता और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। देवासी ने सभी मांगों के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को सर्किट हाउस में बुलाकर चर्चा की बात कही।