21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirohi Road Accident: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत, रेवदर में पसरा सन्नाटा

Sirohi Road Accident: डबानी मोड़ पर कांडला हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया।

2 min read
Google source verification
Sirohi Road Accident

घटना स्थल पर मौजूद लोग (पत्रिका फोटो)

Sirohi Road Accident: रेवदर (सिरोही): सिरोही जिले के रेवदर तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहलाने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कांडला हाइवे पर स्थित डबाणी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर (अज्ञात वाहन) ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पाकर अनादरा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तीनों शवों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों मृतक किसी काम से जा रहे थे, तभी डबाणी मोड़ के पास वे इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सिरोही और जालोर में दो अलग-अलग सड़क हादसे

सिरोही और जालोर जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे और बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां बुजुर्ग दंपती की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

स्पीड ब्रेकर पर फिसली बाइक

पहली दुर्घटना सिरोही सदर थाना क्षेत्र में सामने आई। जानकारी के अनुसार, खंगारा राम देवासी अपनी पत्नी लक्ष्मी और 5 वर्षीय पोते हितेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वेलांगरी से बालदा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत वेलांगरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

रास्ते में भैंस से टकराई बाइक

वहीं, दूसरी घटना पड़ोसी जिले जालोर की है। सियाणा गांव के रहने वाले राजकुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे कि अचानक रास्ते में एक भैंस उनकी बाइक के सामने आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक दूर तक घिसटता चला गया।

इस हादसे में राजकुमार के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी तुरंत सिरोही के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस दोनों हादसों की जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग