5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता के जेहन में एक ही सवाल, सिरोही में ‘तीन का तिलिस्म टूटेगा या रहेगा?

सिरोही-शिवगंज विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कोई चुनाव नहीं जीता
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही से अमरसिंह राव

कांग्रेस से संयम लोढा और भाजपा से तारा भण्डारी ने लगातार दो बार जीत हासिल की पर तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा, ओटाराम देवासी भी लगातार दो बार चुनाव जीतकर तीसरे तिलिस्म के फेर में हैं। क्या इस बार यह तीन का अंक छू पाएंगे? यह समय ही बताएगा...


सिरोही. भाजपा हो या कांग्रेस या फिर कोई अन्य। सिरोही विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया है। यहां एक ऐसा तिलिस्म है जो आजादी के बाद से यथावत है। यह न तो टूटा है और न ही जनता की जुबां से दूर हो पाया है। जनता के जेहन से यह सवाल बार-बार निकल रहा है कि क्या कभी कोई प्रत्याशी लगातार तीन बार चुनाव जीत कर यह तिलिस्म या भ्रम तोड़ पाएगा?
वैसे सिरोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशी लगातार दो-दो बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन लगातार तीसरी बार यह फतह कोई हासिल नहीं कर पाया है।
भाजपा से तारा भण्डारी 1990 और 93 में लगातार दो बार चुनाव जीतीं लेकिन तीसरे चुनाव में वे हार गईं। इसके बाद कांग्रेस के संयम लोढा 1998 और 2003 में लगातार दो बार सिरोही से विधायक चुने गए लेकिन तीसरी बार हार गए। साल 2008 और 2013 में भाजपा के ओटाराम देवासी चुनाव जीते और मौजूदा समय में गोपालन राज्यमंत्री हैं लेकिन इस बार तीन का तिलिस्म वाला आंकड़ा छू पाएंगे, यह समय ही बताएगा।

कब-कौन विजयी
वर्ष निर्वाचित विधायक पार्टी
1951 जवानसिंह निर्दलीय
1957 मोहब्बतसिंह कांग्रेस
1957 वीरका निर्दलीय
1962 धर्माराम कांग्रेस
1967 एम सिंह कांग्रेस
1977 रघुनन्दन व्यास जनता पार्टी
1980 देवीसहाय गोपालिया कांग्रेस
1985 रामलाल कांग्रेस
1990 तारा भंडारी भाजपा
1993 तारा भंडारी भाजपा
1998 संयम लोढा कांग्रेस
2003 संयम लोढा कांग्रेस
2008 ओटाराम देवासी भाजपा
2013 ओटाराम देवासी भाजपा