4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

photo story: दो सांड़ों की लड़ाई से थडी शहर की रफ्तार

सांड़ों की लड़ाई से हुई परेशानी
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. शहर में आए दिन सांड़ों की लड़ाई से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कई बार लोगों को घायल करने के बावजूद इस गंभीर समस्या से पालिका ने शहरवासियों को निजात नहीं दिलाई है। सोमवार को भी व्यस्ततम छोटी मस्जिद के पास सांडों की लड़ाई से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पानी की बौछार कर दोनों को अलग करने का किया प्रयास। इसके बाद दोनों सांड लड़ते हुए सदर बाजार पहुंचे यहां पर भी खरीदारों तथा दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। आपकों बता दे कि शहर में आवारा पशुओं के आतंक से लोग दहशत में है पूर्व में भी आवारा गोवंश की चपेट में आने से लोग घायल हुए है।
71 छोटे वाहनों का किया अधिग्रहण
आबूरोड. लोक सभा चुनावों की घोषणा होने के कारण जिले में चुनवी रंगज जमने लगी है, जिले में सैक्टर अधिकारी एवं प्रभारी नियुक्त करने के बाद परिवहन विभाग ने इनके आने जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करना शुरु कर दिया है। परिवहन अधिकारी मनीश शर्मा ने बताया कि आचार सहिंता लगने के बाद आबूरोड में ७१ छोटी कारों का अधिग्रहण किया है। ये वाहन जिले में नियुक्त सैक्टर प्रभारियों के उपयोग में आएंगे। शर्मा ने बताया कि जिनको नोटिस जारी किए है, वे वाहन परिवहन विभाग में जमा करवा दे अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।