
sirohi
सिरोही.पांडाल में गूंजते सुंधा माता के जयकारे, श्रद्धालुओं का हुजूम, ढोल-ढमाकों पर थिरकते श्रद्धालु और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर...कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को नयाखेड़ा गांव में देखने को मिला। सुंधा माता मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह था।
सुबह शुभ मुहूर्त व मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इमसें आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर मन्नत मांगी। संत गोविन्द वल्लभ ने श्रद्धालुओं को नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नवारा के प्रतापराम प्रजापत ने किया। इस दौरान भुबाराम, डायाराम, बाबूलाल, छगनलाल, कानाराम, हिम्मत, हरीश कुमार आदि मौजूद थे।
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक घायल
अनादरा.बस स्टैण्ड पर गुरुवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। उपचार कर रैफर किया। थानाधिकारी हम्मीरसिंह ने बताया कि पिण्डवाड़ा निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र छतरसिंह राजपूत सुबह बस स्टैण्ड पर खड़ा था। इस दौरान रेवदर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। उसके दोनों पांव घायल हो गए। सूचना पर हैड कांस्टेबल किशोरीलाल मौके पर पहुंचे।
Published on:
23 May 2019 07:54 pm
