4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंगुली उठाने से पूर्व अपने गिरेबान में झांकें

अविश्वास प्रस्ताव मामले में लोढा ने देवासी से मांगा स्पष्टीकरण
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi


सिरोही. एआइसीसी सदस्य और पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में कांग्रेस पर अंगुली उठाने से पहले गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को जिला प्रमुख के पति अरुण परसरामपुरिया के इस कथन के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कि प्रस्ताव लाने में भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हैं। पूर्व विधायक ने कटाक्ष किया कि सारा खर्चा बावसी खुद कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए कह रहे हैं कि हमारा कोई लेना देना नहीं है।
अग्रवाल छात्रावास में मंगलवार को जिला कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कहा कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा की दो जिला परिषद सदस्यों के नाम प्रस्तुत किए गए जो अविश्वास प्रस्ताव में शामिल थे लेकिन उन्हें काटकर अन्य दो लोगों के नाम जोड़े गए, ऐसा इसलिए किया जिससे देवासी यह कह सकें कि मेरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि सत्य छुपता नहीं है, सभी जानते हैं कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित और देवासी का आशीर्वाद प्राप्त भाजपा के जिला परिषद सदस्य के पति ने ही सारे सदस्यों को एकत्र किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रमुख के पति व भाजपा सदस्य के पति के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आने से यह जाहिर हो चुका है कि भाजपा में क्या खेल चल रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि गांवों में काम नहीं होने के कारण आम जनता को मुंह नहीं दिखा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बात तो कांग्रेस मुक्त भारत की करते हैं लेकिन कांग्रेस का नाम लिए बिना चैन नहीं आता। आज चहुंओर भाजपा में निराशा का माहौल है। ऐसे में हर कमजोरी पर कांग्रेस को कोसते हंै। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में खड़े रहना दायित्व है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा को बेनकाब करने में तत्पर रहना चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के सिरोही जिले में आगमन पर सुराज संकल्प यात्रा के दौरान किए वादों को कांग्रेस कार्यकर्ता याद दिलाएंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र सांखला ने कहा कि भाजपा जब-जब भी सत्ता में रही है तब-तब लोगों के लिए तकलीफें ही पैदा की हैं। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के प्रति लोगों की नाराजगी को वोट में तब्दील करें। पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया ने कहा कि भाजपा ने मजदूर, आदिवासी, किसान को लाभ नहीं दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नीतिराज सिंह देवड़ा, लकमाराम कोली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, रसीद खान गोहरान, हरीश राठौड़, प्रेमाराम देवासी, स्थानीय निकायों में प्रतिपक्ष नेता ईश्वरसिंह डाबी, नरगिस कायमखानी, संजय गर्ग, अब्बास अली, इंटक के अध्यक्ष इन्दरसिंह देवड़ा, संध्या चौधरी, हिम्मत सुथार, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, सेवादल जिला संगठक भूराराम कोली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, एससी कांग्रेस के गलबाराम गोयल, एसटी के निबाराम गरासिया, पेंंशनर के गोपाल दाना, व्यापार एवं उद्योग के प्रताप माली, शिक्षक के वागेन्द्र रावल, पूर्व जिला प्रमुख केसरमल गमेती, पार्षद कांति परिहार, पिंकी रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी जैसाराम मेघवाल, नारायणलाल पुरोहित, कालूराम मेघवाल, सरपंच संघ आबूरोड की अध्यक्ष ललिता गरासिया, प्रकाश प्रजापति आदि ने भी विचार व्यक्त किए।