4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: तापमान -1.5 डिग्री दर्ज , ठंड से छूटी धुजणी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश में देखा जा रहा है । प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पर पिछले 7 दिनो ठंड असर बरकरार है पारा गिरने से से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रहा है । आज 7 वें दिन लगातार पारा जमाव बिंदु से नीचे रहा और जबरदस्त गिरावट हुई जन्हा कल का तापमान माइनस 1 डिग्री था तो आज का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में हुई भारी गिरावट के चलते लोगो को धुजणी छूट गई है । लोग ठंडी से बचने के जतन में गर्म कपड़ो अलाव और चाय की चुस्कियों के सहारे सर्दी भगाने का जतन कर रहे है ।
2 min read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

आबूरोड. शहर समेत जिलेभर में सर्दी का सितम ढहाने लगा है। बर्फीली हवा रात को सर्दी से हाड़ कंपकपाने लगे है। मंगलवार रात माउंट का तापमान कम हो गया। हालांकि बुधवार दिनभर सूरज की तल्खी ने हल्की राहत दी। लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे गए। शहर का अधिकतम तापमान २९ तथा न्यूनतम ८ डिग्री दर्ज किया गया।
बच्चों के साथ परिजनों की परीक्षा
सर्दी के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। बच्चों के साथ उनके परिजनों की भी सर्दी परीक्षा ले रही है। जल्दी उठकर स्कूल भेजना कठिन हो रहा है। गर्म कपड़ा से ढकरकर बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है, उधर सर्दी बढऩे के कारण कई लोग देर तक उठ रहे है। ऐसे में रोजाना ही दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
सांझ ढलते ही बाजार में सन्नाटा
सर्दी बढऩे से सांझ ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। लोग जल्दी काम निपटरा कर रजाई में दुबक रहे है। सर्दी से बच्चों को बुजुर्ग का खासा ख्याल रखा जा रहा है। आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल में जुखाम और खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
अलाव ही सहारा
फुटपाथ पर गुजर बसर करने वालों के लिए रात में अलाव ही सहारा बना हुआ है। शाम होते ही लोग सर्द मौसम में अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे है। रेलवे स्टेशन के बाहर भी कई लोगों को देर रात तक अलाव के पास बैठे देखा जा रहा है।
दे रहे हल्दी की दावत
शहर में कई युवा तथा परिवार के लोग एक दूसरे को हल्दी की सब्जी की दावत देे रहे है, आए दिन लोगों के घरों में हल्दी की सब्जी बनाई जा रही है। हल्दी गर्म तासीर की होती है, ऐसे में इसको सर्दी के मौसम में ज्यादा खाया जाता है। सब्जी मंडी में भी हल्दी की ज्यादा डिमांड रहती है।