
sirohi
मंडार. थाना पुलिस ने भैरूगढ़ सरहद में हुई कार व नकदी लूट की वारदात का राजफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार को दासपां (जालोर) से बरामद किया है।
थाना प्रभारी हमीरसिंह ने बताया कि दांतराई निवासी भैरूलाल पुत्र उदाराम लखारा ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि वह शाम करीब साढ़े चार बजे गुजरात नम्बरी लग्जरी कार लेकर पादर जा रहा था। इस दौरान भैरूगढ़ सरहद में पीछे से बिना नम्बर की बाइक लेकर आए बदमाशों ने आगे आकर कार को रुकवाया। इसके बाद डरा-धमकाकर बाइक को मौके पर छोड़कर कार व नकदी लेकर फरार हो गए। जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन, एएसपी सरजीतसिंह मीणा के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम ने जालोर जिले के तवाव (रामसीन) निवासी पिन्टू उर्फ गोवर्धनसिंह पुत्र लालसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूट की कार आरोपी के ससुराल दासपां बरामद की। वहीं आरोपी के कब्जे से नकदी भी बरामद की गईहै।
आला दर्जे का बदमाश
पुलिस ने बताया कि आरोपी आला दर्जे का बदमाश है। इसके खिलाफ चोरी, नकबजनी व लूट के कई प्रकरण दर्ज है। आरोपी पूर्व में अनादरा, जालोर, सायला, बागरा व अहमदाबाद में चोरी, लूट व नकबजनी के प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।
Updated on:
20 Oct 2018 07:22 pm
Published on:
20 Oct 2018 07:22 pm
