
sirohi
आबूरोड. शहर समेत आस-पास में लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बावजूद वाहन चालक एहतियात नहीं बरत रहे है। दुपहिया पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर फार्राट भरने के नजारे आम हो रहे है। वहीं मालवाहक छोटे ऑटो में ओवरलोड लदान कर सरपट दौड़ रहे है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सवारियां भरकर हाई-वे पर फर्राटे भर रही है। आए दिन सड़क पर दुर्घटना होने के बाद पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नियमानुसार कार्रवाई भी हो जाती है, लेकिन मृतकों के परिजनों को जीवनभर घटना का दर्द रहता है। इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सम्बंधित विभागों के अलावा वाहन चालकों की महत्ती जिम्मेदारी है।
सभी हाईवे पर भरते है फर्राटे
आबूरोड से पालनपुर तथा आबूरोड से रेवदर एवं सिरोही जाने वाले सड़क पर कई छोटे वाहनों में क्षमता से अधिक सामान भरा गुजरते नजर आए। इस दौरान रेवदर मार्ग पर तो एक ऑटो चालकों को कैरियर के बाहर तक सामान भरा परिवहन करते देखा गया।
फोरलेन पर लगता है जाम
किंवरली से सरूपगंज मार्ग पर कई बार ऑवरलोड़ वाहन पलटते है, जिससे जाम की स्थिति बनती है, या फिर फोरलेन की ओर से दोनों वाहनों को एक तरफा गुजरा जाता है।
Updated on:
05 Mar 2019 10:16 am
Published on:
05 Mar 2019 10:16 am
