
SIROHI
- तीन दिवसीय देवासी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू: उद्घाटन मैच में सनवाड़ा की जीत
- देवासी युवा मण्डल अणगौर की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
सिरोही. देवासी युवा मण्डल अणगौर की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से अणगौर गांव में शुरू हुई। प्रतियोगिता में आसपास की कुल 25 टीमों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में कुंवर महावीरसिंह देवड़ा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह उदावत, खाम्बल सरपंच डूंगाराम मेघवाल, उपसरपंच भंवरसिंह, पूर्व उपसरपंच कुंवर हरदयालसिंह, गोवर्धनसिंह, नारायणसिंह का आतिथ्य रहा। कमेटी की ओर से मंचासीन अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का समापन 24 मार्च को होगा। इसके बाद में दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच सनवाड़ा व मीरपुर के बीच खेला गया। इसमें सनवाड़ा विजेता रहा। वहीं दूसरा मैच सिलोईया व भाटकड़ा सिरोही के बीच खेला गया। इसमें भाटकड़ा सिरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उधर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त देवासी समाज अणगौर के समाजबंधु तैयारियों में लगा हुआ है।
Published on:
22 Mar 2019 01:21 pm
