4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI ट्रेलर की चपेट में आने से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो घायल

सरूपगंज. रीको क्षेत्र में कट पर सड़क क्रास कर रही बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रेलर की चपेट में आ गई।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

SIROHI

सरूपगंज. रीको क्षेत्र में कट पर सड़क क्रास कर रही बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रॉली पलट गई जिससे दो श्रमिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सड़क पर बजरी बिखर गई। ट्रैक्टर में सवार खारा वाटेरा निवासी लीलाराम पुत्र हकमाराम गमेती व मांडवाड़ा खालसा निवासी कालूराम पुत्र राणाराम गमेती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरूपगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद रैफर किया गया।

ट्रैक्टर के पीछे से टकराई बाइक, एक घायल
सरूपगंज. हाईवे पर सरगामाता के नजदीक एक बाइक सवार ट्रैक्टर के पीछे से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मूलत: झारखंड निवासी मंगल महतो पुत्र दुलाल महतो रेलवे दोहरीकरण प्रोजेक्ट की अनुबंध कंपनी में श्रमिक है तथा सरूपगंज के भावरी मार्ग पर अन्य लोगों के साथ रहता है। वह कार्यस्थल से बाइक पर सरूपगंज आ रहा था तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। सूचना पर हैड कांस्टेबल रामसिंह मौके पर पहुंचे। घायल को सरूपगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आबूरोड ट्रोमा सेंटर रैफर किया गया।