
sirohi
सिरोही. मेवाड़-मालवा क्षेत्र से अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेप जालोर-बाड़मेर जिले तक पहुंचाने के लिए सिरोही जिले के रास्ते तस्करों के लिए महफूज बन गए हैं। जिले के रास्ते इन जिलों में अफीम व डोडा-पोस्त की खेप पहुंच रही है, लेकिन जिला पुलिस तस्करी के नेटवर्क को तोडऩे में नाकाम नजर आ रही है। तस्करी के मजबूत नेटवर्क के चलते तस्करों को पकडऩा तो दूर उन तक पहुंचना भी पुलिस के लिए मुश्किल है। हालांकि, इस साल जिला पुलिस की ओर से कई बार कार्रवाई कर डोडा-पोस्त की खेप पकड़ी जा चुकी है। लेकिन चोरी-छुपे तस्करी का खेल बड़े स्तर पर फल-फूल रहा है। ऐसे में जाहिर है कि जिला भी डोडा-पोस्त और उससे जुड़े मादक पदार्थों की गिरफ्त में है। हालांकि तस्करी को रोकने के लिए पुलिस तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करती है। बावजूद इसके तस्करी के काले कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाया है।
फिर भी तस्करी
राजस्थान और मध्यप्रदेश में फैला मेवाड़-मालवा का इलाका देश में अफीम की खेती के लिए जाना जाता है। यहां अफीम की लाइसेंसी खेती होती है। यहां नारकोटिक्स ब्यूरो की निगरानी में अफीम (पोस्त) की खेती की जाती है। लेकिन बावजूद इसके तस्कर अफीम की खेती करने वाले किसानों से साठ-गांठ कर तस्करी के रूप में खेप पार करने में कामयाब हो जाते हैं।
नशे पर भारी परम्परा
मारवाड़ क्षेत्र में अफीम व डोडा-पोस्त का नशा प्रतिष्ठा का प्रतीक भी बना हुआ है। सामाजिक व धार्मिक समारोह में इसकी मनुहार का प्रचलन है। अफीम व डोडा-पोस्त की मनुहार के बिना रियाण अधूरी मानी जाती है। ऐसे में सिरोही, जालोर, बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र अफीम व डोडा-पोस्त की बड़ी खपत रहती है। ऐसे में तस्कर डोडा-पोस्त लाकर यहां महंगे दामों में बेचते हैं। जो इसका सेवन करने के आदि है वे आज भी अपने स्तर पर मुंह मांगे दामों पर डोडा-पोस्त खरीद रहे हैं।
केस-1
पालड़ी एम थाना पुलिस ने २० फरवरी २०१८ को फोरलेन हाइवे पर उथमण टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक जीप से १४३ किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। वहीं आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस व पिस्तौल भी बरामद की।
केस-२
पालड़ी एम थाना पुलिस ने १० फरवरी २०१८ को उथमण टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान जीप जब्त कर ४१ किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। हालांकि, आरोपित मौके से फरार हो गए थे।
केस-३
अनादरा थाना पुलिस ने ३ मई २०१८ को मंडार हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान रोडवेज बस से ३४ किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
केस-४
बरलूट थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में वाराही माता मंदिर रोड पर ४ जून २०१८ को लावारिस खड़ी कार से पुलिस ने २ क्विंटल १० किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। हालांकि, आरोपितों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई।
Published on:
07 Jun 2018 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
