
sirohi
आबूरोड. कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में देश के ४४ जवानों के शहीद होने पर शुक्रवार शाम शहर के विभिन्न संगठनों व आमजन ने अम्बाजी चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में कैंडल लेकर और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए हर उम्र वर्ग के लोग मुख्य मार्गों से गुजरे। कैंडल मार्च सिंधी, कॉलोनी चौराहा, पारसीचाल, मुख्य बाजार, सदर बाजार बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचकर मार्च समपन्न हुई। जहां एकत्रित होकर शहरवासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए सरकार से इस हमले का मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। वहीं दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर के विभिन्न संगठनों व समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।
वहीं शहर के सांतपुर चौराहे पर शुक्रवारशाम नयाखेड़ा व सांतपुर के बाशिंदों ने कैंडलमार्च निकालकर घटना की भत्र्सना की। इस दौरान लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया। पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, बजरंग दल के हरेंद्रसिंह, कैलाश राजपुरोहित, तुषार त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी, किरण मेवाड़ा, मुकेश बारोट, गणपत प्रजापत समेत नयाखेड़ा व सांतपुर के लोग मौैजूद थे।
Published on:
15 Feb 2019 08:53 pm
