
sirohi
आबूरोड. जम्मु कश्मीर के पुलवामा में गत 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, वहीं हमले के प्रति आक्रोश आबूरोड शहर समेत आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। समीपवर्ती बहादुरपुरा गांव में शिवसेना बहादुरपुरा इकाई के तत्वावधान में कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान व पाकिस्तान प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व नगर प्रमुख लालाराम खारवाल, ताराराम राणा, बहादरुपुरा ग्राम प्रमुख मफतलाल बंजारा, सरपंच गलबाराम, भीमाराम, गीतादेवी, प्रेमाराम, सुंदरकुमारी, शंकर देवासी, रगाराम देवासी, सीमा कुमारी, राजाराम, पिंटूराम, लालाराम, झूमाराम, रामाराम, छगनालाल, सोमाराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर, आबूरोड शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं ने मानपुर से मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की, लेकिन कुछ व्यापारी सोमवार को बंद का तर्क देते नजर आए। रैली में लालाराम खारवाल, ताराराम राणा, गोपी कीर, हरीशकुमार शर्मा, लक्ष्मण देवासी, लसाराम देवासी, गोविंद राणा, गोविंद मालवीय, पोपटलाल राणा आदि मौजूद थे।
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
उधर, तलहटी में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च मुख्य मार्ग से होते हुए तलहटी तिराहे पहुंचकर सम्पन्न हुई।जहां मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किएगए। शहर के दरबार स्कूल एवं वासड़ा स्कूल के छात्रों ने भी रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Updated on:
16 Feb 2019 08:46 pm
Published on:
16 Feb 2019 08:46 pm
