4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

photo story: ट्रक-ट्रेलर की भिडंत, पलटा सब्जी से भरा ट्रक

आबूरोड पालनपुर फोरलेन पर गुजरात सीमा से सटे अमीरगढ़ के पास शनिवार को एक ट्रक व ट्रेलर की टक्कर हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. आबूरोड पालनपुर फोरलेन पर गुजरात सीमा से सटे अमीरगढ़ के पास शनिवार को एक ट्रक व ट्रेलर की टक्कर हो गई। जिसमें सब्जी से भरा ट्रक पलट गया। मार्ग पर सब्जियां बिखरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि दुर्घटना में कोईघायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार अमीरगढ़ के पास पालनपुर से आबूरोड की ओर आ रहे सब्जी से भरे ट्रक की एक अन्य ट्रेलर से भिडंत हो गई। इससे ट्रक में भरी सब्जी सड़क पर गिर गई। इस दौरान लोग सब्जी उठाते भी नजर आ।एदुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर अमीरगढ़ पुलिस व हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। के्रन की मदद से लेन परआवाजाही दुरुस्त की गई।

धूमधाम से मनाया गयावार्षिकोत्सव
आबूरोड. शहर के मानपुर रजवाड़ा पुल स्थित साईबाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े चार बजे कांकड आरती की गई। इसके बाद १०८ किलो दूध से भगवान का मंगल स्नान करवाया गया। सुबह साढ़े सात बजे मंदिर से पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में श्रद्धालुसांई भजनों पर झूमते हुए निकले।शोभयात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।सुबह ग्यार बजे भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद हुए भंडारे में शहर समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहणकिया। रात्रि में हुई भजन संध्या में गायकों ने विभिन्न भजनों से समा बांधा। देर रात तक बही भक्ति रस की सरिता का लोगों नेआनंद लिया। इस दौरान साईबाबा चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. एसएल तंवर, कोषाध्यक्ष चौथमल सोनी, रमेश वैष्णव, विशाल तंवर, नरेश गहलोत, कमलेश सैनी, निक्की अग्रवाल, रमेश माली, राजकुमार बैरवा, राधेश्याम शाक्य, राखी शर्मा, रमता शर्मा, संगीता तंवर समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।