4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल के वार्ड में हथियारों से लैस दो समुदायों के बीच जंग! कई घायल, पुलिस प्रशासन में हडक़ंप

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
clashed

सिरोही। सिरोही में दो समुदायों के बीच सोमवार सवेरे विवाद हो गया। जिसमें एक समुदाय विशेष के लोगों ने एक मोहल्ले में कुछ लोगों पर हमला कर दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर वार्ड में भर्ती एक समुदाय विशेष के लोगों पर हमला कर दिया। इससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात हैं।

विवाद की वजह शनिवार रात में उधारी में सामान देने की बात को लेकर एक समुदाय विशेष के युवक सरफराज ने दुकानदार छगन घांची पर चाकू से हमला कर दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी के रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सोमवार को सवेरे छगन के परिजन समुदाय विशेष के लोगों को झगड़े को लेकर समझाइस करने गए थे।

इस दौरान समुदाय विशेष के लोग हथियार लेकर सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इसके बाद कुछ लोग सामान्य चिकित्सालय पहुंच गए और वार्ड में भर्ती समुदाय विशेष के लोगों पर हमला कर दिया।