
aburoad
आबूरोड. आबूरोड-सरूपगंज फोरलेन पर गुरुवार दोपहर सेंट पॉल्स स्कूल के पास एक जीप व डम्पर में भिडंत हो गई। दुर्घटना में जीप सवार दो जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार रामावास भूतीवास जिला पाली निवासी मनोजसिंह पुत्र शंकरसिंह रावत ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह एलएंडटी में कार्यरत है। वह और समस्तीपुर बिहार हाल टाटा मोटर्स के पास निवासी अमित कुमार पुत्र सुबोधप्रसाददास सांतपुर से आ रहे थे। तभी सेंट पॉल्स स्कूल के पास सामने से आ रहे डम्पर के चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक आते हुए टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एएसआई नरपतसिंह व कांस्टेबल सुखदेव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
>
>
>
>
>
आबूरोड के सरूपगंज फोरलेन पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त जीप व डम्पर एवं मौके जमा लोगो की भीड़
Updated on:
01 Mar 2019 02:56 pm
Published on:
01 Mar 2019 02:55 pm
