4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में दो जनों की हुई दर्दनाक मौत, दो जने घायल

एलएंडटी मशीन व कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
death in suspicious condition in sweets shop: Youth dies after Clash

death in suspicious condition in sweets shop: Youth dies after Clash

आबूरोड.
फोर लेन पर डेरना गांव के पास शनिवार देर शाम एलएंडटी मशीन व कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। मौके पर सदर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार आबूरोड से मेहसाणा जा रही कार को फोरलेन पर ओर-डेरना कट के पास एलएंडटी मशीन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार विपुलकुमार उर्फ लाला (22) पुत्र नारायणदास प्रजापति निवासी पिपलकी मेहसाणा व हसाणा निवासी नीलेश पटेल (25) पुत्र बाबू भाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेन्द्र पुत्र रमेश प्रजापति पाटन पिपलकी निवासी व मुकेश पुत्र रमनभाई प्रजापति बालियासर मेहसाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दो घायलों का उपचार जारी है। मौके पर सदर थाने के एसआई पूनमसिंह व हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे और अग्रिम कार्रवाई की।