16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घांचीवाड़ा मोहल्ले में कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, 10 घायल

समझाइश के बाद मामला शांत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया, चार जने हिरासत में

3 min read
Google source verification
sriohi

sirohi

सिरोही. शहर के घांचीवाड़ा मोहल्ले में सोमवार सवेरे मामूली बात को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 महिला-पुरुष घायल हो गए। इतना नहीं एक पक्ष के घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद भीड़ ट्रोमा सेंटर में घुस गई और वहां भी मारपीट की। हमले में गंभीर घायल दो जनों को अन्यत्र रैफर किया गया। इस मामले में कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार जनों को हिरासत में भी लिया है।
पुलिस के अनुसार शहर में घांचीवाड़ा स्थित एक दुकान पर रविवार देर शाम लेन-देन को लेकर दुकान संचालक छगनलाल घांची और सरफराज खां के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान सरफराज ने दुकानदार के हाथ पर चाकू से वार कर दिया था। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया लेकिन सोमवार सवेरे न्याति नोहरा में एक पक्ष के लोगों की बैठक रखी गई। इसके कुछ देर बाद ही एकाएक माहौल गर्मा गया। मोहल्ले में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और भिड़ गए। इससे दोनों पक्ष के कुछ लोग चोटिल हो गए।

ये हुए घायल
दोनों पक्षों के विवाद में दिनेश कुमार घांची, कन्हैयालाल, प्रकाश कुमार, सोनाराम व सोनू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद साहिल, मोहम्मद फरहान, नदीम खान, जुबेदा और रसीदा घायल हो गए। इनमें गंभीर दो घायलों को अन्यत्र रैफर किया गया।

...और माहौल गर्माया
दोनों पक्षों के विवाद की सूचना के बाद शहर में एकबारगी माहौल गर्मा गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीतसिंह मीणा, डीएसपी विक्रमसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और लोगों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दूसरे पक्ष के मोहल्ले में घुसने को आमदा हो गई।
हालांकि पुलिस ने समझाइश कर शांति कायम की।

दोनों पक्षों ने दी रिपोर्ट
सूचना के बाद पुलिस अमले के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, एसडीएम गोपाल परिहार भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हुआ। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। दिनेश कुमार घांची ने एक पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ एकराय होकर हमला करने की रिपोर्ट दी है। वहीं दूसरे गुट के नदीम खां की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ उनके मोहल्ले में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस बल तैनात
विवाद के बाद पैलेस रोड व घांचीवाड़ा में पुलिस जाप्ता तैनात किया। इसको लेकर जिलेभर के पुलिस थानों से भी अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। आबूरोड रीको थाना प्रभारी सुमेरसिंह, मंडार थाना प्रभारी हमीरसिंह, रेवदर थाना प्रभारी बाबूराम चौधरी, सीआई तेजकरण, पुलिस उप निरीक्षक सीताराम, कोतवाली थाना उप निरीक्षक मोहनलाल बिश्नोई समेत अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवान तैनात रहे।

चार हिरासत में
इधर, दुकान संचालक पर हमला करने के प्रकरण में आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

पत्थरबाजी भी हुई
दोनों पक्षों के विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से घरों की छत से पत्थर भी फेंके गए।

ट्रोमा सेंटर में घुसी भीड़
विवाद में चोटिल हुए एक समुदाय विशेष के लोगों को सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस बात की भनक लगने पर कुछ लोग लाठियां लेकर ट्रोमा सेंटर में घुस गए और वहां भर्ती समुदाय विशेष के लोगों पर हमला कर दिया।

&दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शहर में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
-जय यादव, पुलिस अधीक्षक, सिरोही

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग