7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में पहली बार वीवीपैट से होगा मतदान

विधानसभा चुनाव की तैयारी
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए ईवीएम और वीवीपैट की जांच का दौर शुरू हो गया है। इस बार सिरोही में वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के इस्तेमाल से वोटर को यह पता लग जाएगा कि उसने जिसको वोट दिया है, वोट उसी को मिला हैै। जिला कलक्टर बाबूलाल मीणा ने बताया कि मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य चल रहा है। वहां राजनीतिक दलों को भी बुलाकर वीवीपैट की जानकारी दी गई है। एफएलसी और मॉक पोल होने के बाद ही ईवीएम मशीन वीवीपैट चुनाव और प्रशिक्षण में काम में ली जाएगी। जिले में पहली बार वीवीपैट और नई ईवीएम एम-3 मशीनों के जरिए मतदान करवाया जाएगा। एम-2 इवीएम में चार बैलेट यूनिटों को लगाते थे, जिससे अधिकतम 6 4 उम्मीदवार आते थे, लेकिन नई एम-3 ईवीएम में 24 बैलेट यूनिटों को जोडऩे की क्षमता है और इस प्रकार यह 38 4 उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा। इस मौके अतिरिक्त कलक्टर आशाराम डूडी, उपखण्ड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, वीवीपैट स्टेट प्रभारी अंचर तथा दीपेन्द्र कुमार, गिरीश देवड़ा मौजूद थे।
क्या है वीवीपैट
वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के जरिए मतदाता को इस बात की तस्दीक हो जाएगी कि उसने जिसे वोट किया है, वास्तव में उसे वोट पड़ा है या नहीं। इस सुविधा के तहत ईवीएम में वोट देेने वाले वोटर को एक वीवीपैट से एक पिं्रटेड पर्ची दिखेगी, जिसमें उस उम्मीदवार का उल्लेेख होगा, जिसे उसने वोट दिया है। सात सैकेंड तक यह पर्ची वोटर को दिखेगी और उसके बाद वह वीपीपैट के साथ के बॉक्स में स्वत: ही चली जाएगी।
यह है जिले का आंकड़ा
जिले में ७१० मतदान केन्द्र है। वहीं जिला कलक्टर की ओर से ३१ नए मतदान केन्द्र बनाने की मांग की
गई है।

भारजा में तालाब के पास मिला जिंदा ग्रेनेड बमरोहिड़ा. समीपवर्ती भारजा में सोमवार को आबादी क्षेत्र में तालाब के पास जिन्दा ग्रेनेड बम मिला। फायरिंग रेंज में सेना का प्रशिक्षण जारी होने से सूचना पर तत्काल सेना के जवान मौके पर पहुंचे। आबादी क्षेत्र तालाब के पास दोपहर को एक आदिवासी युवक की नजर झाडिय़ों में पड़े जिन्दा ग्रेनेड बम पर पड़ी। जिस पर उसने भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव को जानकारी दी। उन्होंने माउण्ट आबू सेना के अधिकारी व रोहिड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कांस्टेबल शैतानराम व अमित कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित किया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उदयपुर से अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड को
निष्क्रिय करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग