5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video story:शहर में मंगलवार को हर घर में क्यों बने व्यंजन

दिनभर बनाया बासोड़ा- आज लगेगा माता को भोग
2 min read
Google source verification
SIROHI

SIREOHI

आबूरोड. शहर समेत आस-पास में मंगलवार को दिनभर घरों में बासोड़ा बनाया गया। वहीं शितला माता मंदिर को भी सजाते देखा गया। घर की महिलाओं ने मंगलवार सवेरे से ही रसोईघर की कमान संभाल ली थी। इतना ही नहीं घर के बड़े बुढे भी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। बच्चे रसोई में महिलाओं को हाथ बंटाते दिखे तो, युवा खाद्य सामग्री पिचवाने तथा बाजार से सूखी सब्जियों की खरीदारी करते देखे गए। शहर समेत ग्रामीण महिलाएं एक दूसरे को शोसल मीडिया पर भी बनाए पकवान दिखाती नजर आई। महिलाओं ने रोजाना बनने वाले भोजन से चार गुना अधिक खाना बनाया गया। सवेरे शुभ मुहूर्त में माता को भोग लगाकर सामुहिक रूप से भोजन करेंगे।
हर घर से आई लजीज खुशबु
बुधवार को सभी घरों में पकवान बनाए गए। जिसकी खुशबु महकती रही। यहां प्रत्येक घर में बने पकवान किसी होटल से कम नहीं बनाए। घरों में बेसन की पूडी, नमकीन पूड़ी, सादी पूड़ी, मिठी पूड़ी, परांठे, पापड़, खीचीया, दही बड़ा, दाल का हलवा, सूजी के लड्डू, कढ़ी, मीठे चावल एवं राब समेत कई अन्य मिठाइयां शामिल थी।
सजने लगे माता के मंदिर
सप्तमी को लेकर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शीतला माता मंदिर को सजाया गया। यशहर के जूनी खराड़ी हनुमान मंदिर के पास, छोटी व बड़ी सब्जी मंडी, कुम्हार मोहल्ला, बगीचा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी माता घर, घोबीघाट, चांदमारी मार्ग, सांतपुर, नयाखेड़ा, आबकारी तथा मानपुर में माता मंदिरों में आज दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रहेगी।
दिनभर बनाया बासोड़ा
- आज लगेगा माता को भोग