5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

photo story: पंजीकृत कृषि के लिए कार्य व्यावसायिक

- परिवहन विभाग ने जब्त किया ट्रेक्टर- टैक्सी व ट्रेक्टर संचालक से तीन लाख का जुर्माना वसूला
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड. शहर समेत आस-पास में कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्रॉलियों का बेधड़क व्यावसायिक कॉमर्शियल उपयोग लिया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पत्थर, कंकरीट, बजरी, सीमेन्ट, रेत, लोहे के सरिए आदि कार्यो में अधिकांशतया कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रही है। जिससे मालिका को तो अच्छा मुनाफा मिल ही रहा है, लेकिन परिवहन विभाग को लाखों रुपए का टैक्स के रूप में नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर व्यावसायिक उपयोग में होने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले जांच के दौरान एक ट्रेक्टर को गड्ढ़े खोदने के मशीन लगाए पकड़ा था, जिस पर जुर्माना भरवाया गया, उधर बिना टैक्स भरें सड़क पर दौड़ रही तीन टैक्सी को जब्त की गई। शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में करीब तीन लाख का जुर्माना वसूला।
बाइक चालकों संचालकों को निर्देश
माउंट में व्यवसायिक बाइक संचालकों को बाइक को सड़क किनारे तथा व्यवस्थित खड़े रखने के निर्देश दिए गए। माउंट में बेतरतीब खड़े रहने वाले इन वाहनों से कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है।
यातायात नियम तोडऩे में अव्वल
जानकारों के अनुसार सड़क पर यातायात नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन भी ट्रैक्टर के संचालकों की ओर से किया जाता है। तेज आवाज में टेप बजाना, रात में एक हैडलाइट का उपयोग, बजरी-रेत को बिना ढके परिवहन, पत्थरों को ओवरलोड भरने सहित अन्य कई नियमों की अवहेलना की जा रही है।