7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साली की शादी में नाचते-नाचते जीजा की अचानक मौत, मचा मातम

साली की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था।

2 min read
Google source verification
sirohi__3.jpg

सिरोही. साली की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। तभी वह डांस फ्लोर पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रिसेप्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूरण सिंघाड़िया मूल रूप से सोजत सिटी के जटियों का बास (पाली) का रहने वाला था।

वर्तमान में उदयपुर में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। साली की शादी में शामिल होने वह उदयपुर से सिरोही परिवार सहित आया था। पूरण के साले गजेन्द्र सिंघाड़िया ने बताया कि सिरोही के वार्ड 12 की पार्षद ज्योति तोलानी को धर्म बहन बना रखा है। उसकी 26 सितंबर को जयपुर में शादी थी। 24 सितंबर को सिरोही के एक मैरिज गार्डन में रिसेप्शन था। रिसेप्शन में मामा की बेटी उमा भी पति पूरण सिंघाड़िया और चार साल के बेटे रिषभ के साथ उदयपुर से आई थी।

पत्नी के साथ डांस करते-करते हुए बेहोश
वीडियो में पूरण और उमा डांस करते दिख रहे हैं। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में छोटी बच्ची भी दिख रही है। वह पूरण के साले (हरीश) की बेटी है। इस दौरान अचानक पूरण डांस फ्लोर पर बेहोश होकर गिर जाता है। उमा पास जाकर देखती है तो पूरण की सांसें फूल रही थी। रिश्तेदारों ने उसे संभाला और सिरोही के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार पूरण की मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट था। पूरण के माता-पिता सोजत में रहते हैं। सिरोही से शव सोजत ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें : Dengue Alert: राजस्थान में बढ़ा डेंगू का खतरा, पांच हजार से ज्यादा मरीज आए सामने

भारी एक्सरसाइज में आता है डांस
वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी को हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है। इसमें दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं जिससे हार्ट में खून पंप करना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति जब अचानक ज्यादा व्यायाम या डांस करते हैं तो ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण अटैक आ जाता है, जिसे कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। इसमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। शरीर के अंगों तक सही ब्लड सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन में ऑक्सीजन न पहुंचने से इंसान की मौत हो जाती है। यही कारण है कि अचानक डांस करते या जिम में व्यायाम करते हुए मौत हो जाती है। डांस भी भारी एक्सरसाइज में आता है।

यह भी पढ़ें : खतरनाक हुआ डेंगू, इस सीजन में आंकड़ा 1000 पार, बारिश से सर्वे फेल