5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर वो युवक कौन था जो सुसाइड नोट में लिख डाल- मुझे माफ करना बीच में छोड़कर जा रहा हूं,

-सुसाइड नोट में तीन जनों पर परेशान की लिखी बात
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi cirme

सिरोही मोर्चरी के बाहर आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करती पुलिस।

सिरोही. शहर के कुम्हारवाड़ा कॉलोनी में शुक्रवार को एक बंद मकान में युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से १२ पेज का सुसाइट नोट भी बरामद किया। जिसमें उसने तीन लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। वहीं मां-बाप, पत्नी व ससुराल वालों से गलत कदम उठाने के लिए माफी भी मांगी है। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि कुम्हारवाड़ा निवासी ईश्वर प्रजापत (२८) का शव एक बंद मकान में फंदे से लटका होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास एक छोटी डायरी के पन्नों पर लिखा १२ पेज का सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। लेकिन उसने परेशान करने वालों के नाम का उल्लेख नहीं किया।