
सीतापुर. देश के प्रमुख समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने आज सीतापुर के राजा कॉलेज मैदान में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जनता की सेवा के लिए संसद जाना जरूरी नहीं है। भ्रस्टाचार के खिलाफ संघर्ष और गति प्रदान करने के लिए अन्ना हज़ारे ने लोगों से सशक्त लोकायुक्त, लोकपाल, किसानों के उत्थान और चुनावी मुद्दों के लिए आगामी 23 मार्च को ज्यादा ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया है।
दरअसल अन्ना हज़ारे आज करीब दोपहर 2 बजे सीतापुर के राजा कॉलेज मैदान में पहुंचे। उनके पहुँचने से पहले समाजसेवी पीएन कल्की, आशीष मिश्र, संजय पुरी, वेद प्रकाश मिश्र आदि ने लोगो को संबोधित किया और सीतापुर के किसानों की समस्याओं का जिक्र किया। इस दौरान लोगो से भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का आह्वाहन किया। जिसके बाद मैदान में लोगों के बीच पहुंचे अन्ना ने कहा कि पिछले कई दशकों से जनता को सिर्फ धोखा ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक 16 बार अनशन किया है जिसका परिणाम यह रहा कि लोकपाल कानून तो बना लेकिन प्रभावी नहीं किया गया। अब वह आखिरी बार अनशन करेंगे और तब तक नहीं हटेंगे जब तक सरकार द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाये जाते। अन्ना ने आज सीतापुर से फिर से शुरू किये जाने वाले सत्याग्रह का शुभारंभ किया। अन्ना ने लोगों से कहा कि आगामी 23 मार्च को दिल्ली पहुंच कर एक बार फिर सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने का आगाज किया। अन्ना ने कहा कि प्रभावी लोकपाल और लोकायुक्त को देश में लागू किये जाने की सख्त से सख्त आवश्यकता है। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार से जरुरी कदम उठाने की आवश्यकता है जो यह सरकार नहीं उठा रही है। इस दौरान भारी तादाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Published on:
28 Feb 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
