28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी बाराबंकी की भगहर झील

झील के आसपास अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार, महादेवा मंदिर के समीप होने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी यह झील-जयवीर सिंह

2 min read
Google source verification
ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी बाराबंकी की भगहर झील

ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी बाराबंकी की भगहर झील

जनपद बाराबंकी के विश्वविख्यात महादेवा मंदिर के नजदीक स्थित भगहर झील को पर्यटन विभाग ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रहा है। यह झील 84 हे0 क्षेत्र में फैली हुई है। इसका सौन्दर्यीकरण कराकर आगंतुकों के लिए उपयोगी बनाया जायेगा। इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। यह झील अत्यधिक प्राचीन है, इसमें विभिन्न प्रजाति के जलीय जीव के अलावा देशी-प्रवासी पक्षी दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भ्रमण करते रहते हैं। इसके आसपास बुनियादी सुविधाओं के विकास किये जाने से झील का संरक्षण भी होगा तथा पक्षी प्रेमियों एवं पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थल भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े : करवा चौथ का व्रत रखने से पहले डॉक्टर से करें बात, पूछकर ही रखें व्रत,जाने क्यों

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध महादेवा मंदिर लखनऊ व बाराबंकी के करीब है। भारी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न अवसरों पर मंदिर के दर्शन एवं पूजन के लिए आते रहते हैं। पर्यटन विभाग अब इस झील को ईको पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए तैयार है। यहां पहले से बागवानी है, इसके पास से पाथवे बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

इतना ही नहीं झील के भीतर और किनारे वाकवे बनाया जाएगा। बच्चों के लिए खेल स्थल बनेगा। इस स्थान पर झूले भी लगाए जाएंगे। पर्यटक आएंगे तो उनके लिए खाने-पीने की सुविधा होगी, इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा कैंटीन भी बनायी जायेगी। इस झील में प्रवासी पक्षी भी खूब आते हैं, इसलिए मिट्टी का टिला भी बनायी जाएगी। झील के किनारे सीढ़ियां बनी हैं, इंटरप्रेटेशन सेंटर, गजिबो, वाच टावर समेत अन्य सुविधाएं हैं। ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ में दरोगा ने मारी खुद को गोली बोले 'अंतिम संस्कार की करो तैयारी


ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद भगहर झील के भ्रमण करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। राज्य सरकार ईको पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ईको पर्यटन विकास बोर्ड का गठन भी किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश में स्थित अल्पज्ञात स्थलों को चिन्हित कर पर्यटन के लिए उपयोगी बना रही है। कानून व्यवस्था में अमूल चूल सुधार और आवागमन के सर्वोत्तम साधन विकसित हो जाने से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए निवेशक रुचि जाहिर कर रहे हैं। इस क्षेत्र में रोजगार तथा आमदनी दोनों है। इसका अधिकतम दोहन करने के लिए राज्य सरकार पर्यटन स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर जोर दे रही है।