सीतापुर. जनपद में देर रात एक ग्रामीण इलाके में मगरमच्छ देखें जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गांव की पगडंडियों पर मगरमच्छ की चहलकदमी देख ग्रामीणों को सचेत कर मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ कई घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू कर उसे कब्जे में लिया और घाघरा नदी में ले जाकर छोड़ दिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित महसूस किया।