
Sitapur Congress MP Rakesh Rathore
UP Congress Sitapur MP Rakesh Rathore: 18 जनवरी को एक महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया तैलिक महासभा से जुड़ी पीड़िता महिला का आरोप है कि सांसद राकेश राठौर ने शादी का झांसा और राजनीतिक करियर बनाने का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
सीतापुर एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पीड़िता ने 15 जनवरी को पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर शादी और राजनीति में मदद का झांसा देकर पिछले 4 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। पीड़िता ने अपने बयान के समर्थन में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई और पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन किया। पीड़िता ने बताया कि उसे लगातार आरोपी द्वारा धमकाया जा रहा है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का मेडिकल और न्यायालय के समक्ष उसका बयान भी दर्ज हो चुका है।
पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाते हुए मंगलवार शाम को सांसद के आवास पर शोकॉज नोटिस जारी किया। नोटिस में सांसद को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 48 घंटों के भीतर कोतवाली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि यदि सांसद पहले नोटिस के बावजूद बयान दर्ज कराने नहीं आते हैं, तो दूसरे नोटिस के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के बेटे रत्नम राठौर की शह पाकर कुछ लोग मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। पुलिस ने इसका मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कोमल राठौर, गोपाल जी राठौर, अनिल राठौर, विष्णु राठौर और जोगेंद्र राठौर शामिल हैं। इसने से दो आरोपी सीतापुर, दो इटावा और एक फिरोजाबाद का रहने वाला है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश राठौर के करीबी और उनके प्रतिनिधि वसी उल्ला खां को मन्नी चौराहा स्थित उनके निवास से बिना किसी नोटिस के हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उनके परिवार के सभी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जो कोतवाली नगर के लोनियन पुरवा का निवासी है और अनुपम ऊल रेडीमेड की दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।
पुलिस के इस कार्रवाई की जानकारी कांग्रेस सांसद के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी गई। सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर प्रेस नोट जारी किया गया जिसमे पुलिस के इस कार्रवाई को असंवैधानिक और मानवधिकार के विरुद्ध बताया गया।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Jan 2025, 3:55 PM IST
Published on:
23 Jan 2025, 3:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.