
सीतापुर! खैराबाद कस्बे में एक युवती ने गांव के ही तीन युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट तहत के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं।
मामला खैराबाद थाना क्षेत्र का हैं। यहाँ की निवासी एक दलित युवती घर से बाहर पैदल बाजार की गयी थी। आरोप हैं कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मुहं खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जाँच के लिए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में युवती की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।