नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आजम खां इस समय कठिन परिस्थितियों में हैं। उन्होंने कहा कि जेल की स्थिति ठीक नहीं है और वहां रहना किसी के लिए आसान नहीं होता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी उन सभी लोगों का साथ देती है जो तकलीफ में हैं। उन्होंने कहा, "आजम खां ने हमेशा मुझे सहयोग दिया है, और अब जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो मेरा फर्ज है कि मैं उनका साथ दूं।"