29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / UP Weather Update: आज रात के लिए IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, इन जिलों में छा सकता है घना कोहरा

UP Weather Update: आज रात के लिए IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, इन जिलों में छा सकता है घना कोहरा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आज यानी 21 नवंबर की रात और कल यानी 22 नवंबर की सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 21 Nov 2024, 3:53 PM IST

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दृश्यता घटकर 50 मीटर या उससे भी कम हो सकती है। यह अपडेट IMD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की है। आईएमडी ने पोस्ट में घने कोहरे की संभावना जताई है।

यूपी के इन जिलों में दिखेगा कोहरा

IMD की मानें तो गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में देर रात या तड़के घना कोहरा छा सकता है। इन जिलों में गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जैसे जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक पड़े कितने वोट? जानिए कहां कितना हुआ मतदान

यूपी में कब बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं अभी इसके और गिरने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा अयोध्या बागपत और मेरठ में भी तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

ठंड और बढ़ेगी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी में अब ठंड तेजी से बढ़ने लगेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और भी गिरावट हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। घने कोहरे और गिरते तापमान के चलते लोग सावधानी बरतने और आवश्यक तैयारी रखने की सलाह दी गई है।