6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों में लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, 13 राहगीर लूटे

बदमाशों में लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, 13 राहगीर लूटे

2 min read
Google source verification
robbers

robbers

सीतापुर. जिले के मानपुर में ईटदहा गांव के करीब दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने रात में पेड़ काटकर रोड पर गिरा दिया और 13 राहगीरों से लूटपाट की। यही नहीं बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद राहगीरों को मारा पीटा भी। किसी तरह से बचकर भागे कुछ ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव में अपनी आपबीती सुनाई तब कहीं जाकर अन्य लोगों को जान बच सकी। वहीं पुलिस को जब इस मामले की जानकारी हुई तो आधी रात के बाद सीओ लहरपुर की मौजूदगी में कांबिंग कराई गई लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। उधर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मानपुर थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज करने के बाद मामला पंजीकृत कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कई मजदूर साइकिल और कुछ बाइक पर सवार होकर इटदहा गांव के करीब से गुजर रहे थे तभी उस गांव से पहले लिप्टस का पेड़ सड़क पर पड़ा देखकर एक-एक कर सभी लोग रुक गए। वहीं रात्रि 11:00 बजे गन्ने में छुपे बदमाश असलहे लेकर बाहर निकल आए। बदमाशों ने इलाके के गुलजार पुरवा के रहने वाले लकड़ी ठेकेदार नासिर की बाइक की चाबी छीनकर उसमें 9000 की नकदी और मोबाइल छीन लिया। वहीं बाइक पर बैठे इसरार से 4000 की नकदी व मोबाइल छीन लिया। गांव के गोपाल से 200 रुपए, सुफियान से 1500, सरवन से ₹300 रुपए, आनंद से ₹900 और मोबाइल छीन कर बांध दिया गया।

तभी पीछे से आ रहे साइकिल सवारों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। दिसा गांव निवासी राम रतन से मोबाइल, अलाउद्दीनपुर निवासी श्रीकांत से 700 व मोबाइल, विवेक 500, पवन 2900 और जाली से 1500 छीन लिए। वहीपुर निवासी सुरेंद्र यादव को बंधक बनाकर 1500 छीन लिया।

रामपुर कलावीरा गांव निवासी बेनी माधव को भी पीटा गया। इसके पास मौजूद 600 रुपए नगदी को भी छीन लिया। कुछ लोग जान बचाकर गांव की तरफ भागे। लोगों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले बाहर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख अस्सला भारी बदमाश फरार हो गए। प्रधान ने फोन पर सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर सीओ लहरपुर बीपी सिंह और एसओ आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।