
बहन ने भाई को अवैध असलहे से मारी गोली...कारण जानकर हैरान हैं सभी
सीतापुर। मिश्रिख कस्बे में एक भाई द्वारा अपनी चचेरी बहन को अवैध हथियार सिखाने का हुनर भाई को उस वक़्त महंगा साबित हुआ जब अवैध असलहा सिखाने के दौरान चचेरी बहन के हाथ से फायर हो जाने पर भाई के सर में गोली लग गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और उन्होंने युवक को इलाज के लिए सीएससी मिश्रिख में भर्ती कराया। घायल युवक का उसका उपचार चल रहा हैं। मिश्रिख पुलिस ने इस मामले में चचेरी बहन को हिरासत में ले लिया हैं और मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलते ही जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
लापरवाही से जा सकती थी भाई अशोक की जान
घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मेहंदिया गांव की हैं। यहां के निवासी पुत्तू का 24 वर्षीय पुत्र अशोक अपने चाचा जगदीश की 20 वर्षीय चचेरी बहन सरिता को लेकर गांव के बाहर एक खेत में बैठा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक अपनी चचेरी बहन को अवैध असलहा चलाने का हुनर सिखा रहा था। असलहे को चलाने के दौरान बहन सरिता के हाथ से असलहे से फायर हो गया। फायर होते ही गोली अशोक के सर में जा लगी जिससे वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और घायल अशोक को इलाज के लिए सीएससी मिश्रिख में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं।
मिश्रिख पुलिस ने युवती को अवैध असलहे सहित किया गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने अशोक की बहन सरिता को पुलिस के हवाले कर दिया हैं। वहीं मिश्रिख पुलिस का कहना है कि असलहा चलाने के दौरान सरिता के हाथ से फायर हुआ हैं जिससे अशोक के सर में गोली छूकर निकल गई हैं। मिश्रिख कोतवाल ब्रजेश कुमार राय का कहना हैं कि अशोक की हालत अब खतरे से बाहर है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।
Published on:
25 Sept 2018 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
