30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीवान में सुबह-सुबह एनकाउंटर: पूर्व एमएलसी के भांजे की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में जख्मी

सीवान में गुरुवार को हुए पुलिस एनकाउंटर में भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या का आरोपी छोटू कुमार यादव जख्मी हो गया।

2 min read
Google source verification

सीवान में एनकाउंटर

सीवान में गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी जख्मी हो गया। एनकाउंटर में घायल अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है।

यह बिहार पुलिस का लगातार दूसरे दिन हुआ दूसरा एनकाउंटर है। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार यादव ने बुधवार की शाम भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था, जबकि उनके भांजे की हत्या कर दी थी।

हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल

एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में छोटू कुमार यादव घायल हो गया।

घायल आरोपी को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम गाड़ी सटने के विवाद में उसने पूर्व एमएलसी के भांजे और बहनोई को गोली मार दी थी, जिसमें भांजे की मौत हो गई थी।

मामूली विवाद में भाजपा नेता के भांजे की हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीवान में बुधवार शाम रोड रेज के एक मामले में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, चंदन सिंह अपने पुत्र हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वे गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की दूसरी गाड़ी से हल्की टक्कर हो गई, जो मामूली विवाद से शुरू होकर खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।