4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
Independence day 2018 सोनभद्र में फहराया गया प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, सीएम योगी ने किया था शिलान्लास
Play video

Independence day 2018 सोनभद्र में फहराया गया प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, सीएम योगी ने किया था शिलान्लास

प्रदेश में इससे ऊंचा 207 फिट का ध्वज जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में स्थापित है
Google source verification

सोनभद्र. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न अंचलो में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लाश ले साथ मनाया जा रहा है । सरकारी भवनों से लेकर विद्यालयों इस मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को नमन किया गया।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा 157 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जो एक भव्य आयोजन के साथ कौतूहल का भी विषय बना रहा । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली । इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष सहित जिले के दूर-दराज से आये सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन कर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीते 7 जुलाई को मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था जो आज मूर्त रूप में है । जो कि प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, प्रदेश में इससे ऊंचा 207 फिट का ध्वज जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में स्थापित है ।

उन्होंने बताया कि लगभग 14 लाख की लागत से पूर्ण हुए 157 फिट की ऊंचाई वाले इस ध्वज की लम्बाई 48 और चौड़ाई 32 फिट है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि देश के किसी भी कलक्ट्रेट में इतनी ऊंचाई का फहराने वाला यह पहला राष्ट्रीय ध्वज है जो अपने आप मे सोनभद्र के लिए एक गौरव का विषय है ।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश