15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav: बृजभूषण शरण सिंह के सवाल पर ब्रजेश पाठक हुए असहज, जानिए क्या कहा?

UP Nagar Nikay Chunav: सोनभद्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन के सवाल पर ब्रजेश पाठक असहज हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Nikay Chunav Brajesh Pathak uncomfortable on brij Bhushan Singh

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगरपालिका सोनभद्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूबी के समर्थन में चुनावी सभा की।

UP Nagar Nikay Chunav: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "सपा का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है।" सपा की सरकार में गुंडों का बोलबाला था, गाड़ियों मे गुंडे माफिया चलते थे। BJP सरकार में अब गुंडे कांप रहे हैं। उन्होंने यह बात सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में कही।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगरपालिका सोनभद्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूबी के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पहले गुंडई के अलावा कुछ नहीं था। लेकिन बीजेपी की सरकार के आने से गुंडा और गुंडाराज दोनों खत्म हो गए हैं। सपा लखनऊ में बैठकर जुमलेबाजी कर रही है। जनता सब देख रही है। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहा है।

यह भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन समेत 97 लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार, CHC में कम पड़ी जगह तो ‌जिला अस्पताल पहुंचाए गए

उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि गरीबों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य से सोनभद्र की नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए बजट स्वीकृत कराऊंगा।

पहलवानों के प्रदर्शन ब्रजेश पाठक का रिएक्‍शन
बीजेपी सरकार का गुणगान कर रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल से असहज हो गए। ब्रजेश पाठक से पूछा गया था कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डिप्टी सीएम सिर हिलाते हुए बिना उत्तर दिए वापस चले गए।